बरेली: कोर्ट परिसर से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, सिपाही भी घायल
बरेली के न्यायालय परिसर में पेशी के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी सचिन सिंह ठाकुर को कोतवाली पुलिस ने बुधवार सुबह मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि उसकी फायरिंग में एक मुख्य आरक्षी की बाजू को गोली छूकर निकल गई। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 06:15 IST
बरेली: कोर्ट परिसर से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, सिपाही भी घायल #CityStates #Crime #Bareilly #UttarPradesh #PoliceEncounter #WantedAccused #CourtPremises #SubahSamachar
