Kotdwar News: पहली ही बरसात में रिसने लगीं दीवारें, टपकने लगी छत
अमृत भारत स्टेशन योजना में बने भवन का अभी नहीं हुआ है उद्घाटन, चल रही लीपापोतीकोटद्वार। अमृत भारत स्टेशन योजना में रेलवे स्टेशन के नए भवन का निर्माण अंतिम चरण में है। जल्द उद्घाटन की संभावना के चलते रंगाई-पुताई का काम तेजी से किया जा रहा है। इस बीच मानसून की पहली ही बारिश ने निर्माण में हुई अनदेखी की पोल खोल दी है। रेलवे के बुकिंग ऑफिस की दीवार से पानी रिसने लगा है, कई अन्य जगहों पर पानी टपक रहा है।रेलवे स्टेशन के दोमंजिला भवन में भूतल पर बुकिंग ऑफिस, विभागीय कार्यालय, अधिकारी कक्ष, यात्री प्रतीक्षालय, मुख्य हॉल बने हैं। ऊपरी मंजिल पर यात्रियों के ठहरने के लिए कमरे, कैंटीन और जीआरपी व आरपीएफ के कार्यालय बने हैं। भवन की छत ढालदार रखी गई है। ताकि भवन की छत से पानी बिना रुके बह जाए। ऐसे में कहीं भी छत से पानी टपकने और दीवारों से पानी के रिसाव की कोई गुंजाइश नहीं रह जाती।रेलवे स्टेशन के नए भवन के उद्घाटन के लिए शेष कार्यों को तेजी से निपटाया जा रहा है लेकिन मंगलवार रात और बुधवार सुबह हुई बारिश ने प्रयासों पर पानी फेर दिया। दरअसल भूतल पर बने बुकिंग ऑफिस की दीवार से पानी का रिसाव शुरू हो गया। भवन के ऊपरी हिस्से में अलग-अलग जगह जलभराव हो गया। भवन की छत पर पड़े मलबे की सफाई नहीं किए जाने से काफी पानी का छत पर जमावड़ा हो रखा था। भवन का रंगरोगन करने के बाद अलग-अलग जगहों से बारिश के पानी का रिसाव होने पर एक बार फिर से मरम्मत किए जाने की संभावना बढ़ गई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 01, 2026, 17:50 IST
Kotdwar News: पहली ही बरसात में रिसने लगीं दीवारें, टपकने लगी छत #WallsStartedSeepingAndTheRoofBeganToLeakWithTheVeryFirstRain. #SubahSamachar
