मौसम का कहर: अतरौली के गांव सिमथला में बारिश से गिरी दीवार, मलबे में दबकर बच्ची की मौत, परिवार में छाया मातम

अतरौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमथला में बारिश के कारण एक मकान की दीवार ढह गई, जिसके मलबे में दबकर छह साल की बच्ची की मौत हो गई। बेटी की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है। गांव सिमथला निवासी विकास कुमार उर्फ विवेक मजदूरी करते हैं। होली के बाद वह उत्तराखंड में आइसक्रीम की फैक्टरी में काम करने गए थे। गांव में उनकी पत्नी काजल देवी अपनी दो बेटी व बेटा के साथ रहती हैं। ग्रामीणों के अनुसार रविवार को हुई बारिश के बाद शाम करीब चार बजे काजल देवी अपने घेर पर गईं थीं। उनकी बड़ी बेटी मीनाक्षी उम्र छह साल अपनी मां काजल देवी के पास घेर पर जा रही थी। तभी गांव के चंद्रपाल सिंह के मकान की दीवार अचानक भरभराकर खरंजा की ओर ढह गई। इससे मीनाक्षी मलबे में दब गई। हादसे के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने दौड़कर फावड़ा आदि लेकर मलबा हटाया और बच्ची को बाहर निकाला। बच्ची को अचेत हालत में परिवार के लोग चिकित्सक के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हादसे की सूचना पर पूर्व जिपं सदस्य केपी सिंह मिस्त्री समेत काफी लोग मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने एसडीएम से वार्ता कर परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। एसडीएम ने राजस्व टीम को मौके पर निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। तहसीलदार राजेश वर्मा ने बताया कि नायब तहसीलदार के नेतृत्व में टीम हादसे की जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद मुआवजा दिलाने की नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सिमथला में बारिश में दीवार के नीचे दबने से बच्ची की मौत हुई है। पंचनामा की कार्रवाई हो गई है। राजस्व टीम की जांच रिपोर्ट के बाद दैवीय आपदा के तहत पीड़ित परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।- सुमित सिंह, एसडीएम

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 06, 2026, 10:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




मौसम का कहर: अतरौली के गांव सिमथला में बारिश से गिरी दीवार, मलबे में दबकर बच्ची की मौत, परिवार में छाया मातम #CityStates #Aligarh #UttarPradesh #WallCollapsed #Rain #SimthalaVillage #AtrauliAligarh #AligarhNews #SubahSamachar