Pauri News: उम्मीदों की नई इमारत का इंतजार, कब मिलेगा बच्चों को सुरक्षित स्कूल?

- खंड शिक्षाधिकारी डॉ. वाईएस नेगी ने बजट मिलते ही निर्माण शुरू करने का दिया आश्वासनवर्ष 2024 से नहीं बन पाया जूनियर हाईस्कूल कोटी ढुंडसिर का भवनश्रीनगर। विकासखंड कीर्तिनगर में सरकारी स्कूलों की हालत बेहद चिंताजनक है। जूनियर हाईस्कूल कोटी ढुंडसिर का भवन जर्जर होने के कारण यहां पढ़ने वाले बच्चे बेहद सीमित संसाधनों में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। हालात यह हैं कि प्राथमिक विद्यालय के छोटे से दो कमरों में एक साथ तीन संस्थान संचालित किए जा रहे हैं जिससे छात्र छात्राओं का पठन-पाठन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।जानकारी के अनुसार, विद्यालय भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने दिसंबर 2024 में इसे निष्प्रयोज्य घोषित कर दिया था। विभाग की तकनीकी रिपोर्ट में भवन को बच्चों और शिक्षकों के लिए असुरक्षित बताया गया था। इसके बाद शिक्षा विभाग ने अगस्त 2024 में विद्यालय प्रशासन को सुरक्षित स्थान पर कक्षाएं संचालित करने के निर्देश जारी किए। निर्देशों के अनुपालन में जूनियर हाईस्कूल को पास के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में शिफ्ट कर दिया गया, लेकिन यहां पहले से ही संसाधनों की कमी है। वर्तमान में इसी भवन में प्राथमिक विद्यालय, जूनियर हाईस्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र एक साथ संचालित हो रहे हैं। सीमित कमरों और बढ़ती छात्र संख्या के कारण बच्चों को बैठने तक की पर्याप्त जगह नहीं मिल पा रही है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। दो कमरों और एक बरामदा में सभी कक्षाओं का संचालन संभव नहीं हो पाता, जिससे कई बार पढ़ाई बाधित हो जाती है। वहीं, मौसम साफ रहने पर खुले में कक्षाएं लगाई जाती हैं, जो बच्चों की सुरक्षा और पढ़ाई की गुणवत्ता दोनों के लिए चुनौती बनी हुई है। स्थानीय निवासी बलदेव सिंह बिष्ट ने शिक्षा विभाग से विद्यालय भवन निर्माण की मांग की है। कहा कि भवन के अभाव में छात्र छात्राओं को उचित शैक्षणिक माहौल न मिलने से उनका भविष्य चौपट हो रहा है।जूनियर विद्यालय भवन निर्माण का कार्य प्रथम वरियता में रखा गया है। भवन का स्टीमेट तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजा गया है। बजट मिलने पर निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगाी। डॉ. वाईएस नेगी खंड शिक्षाधिकारी कीर्तिनगर।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 27, 2026, 18:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Pauri News: उम्मीदों की नई इमारत का इंतजार, कब मिलेगा बच्चों को सुरक्षित स्कूल? #WaitingForANewBuildingOfHope #WhenWillChildrenHaveASafeSchool? #SubahSamachar