इंतजार खत्म: आज नमो भारत और मेरठ मेट्रो को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, 82 किमी कॉरिडोर राष्ट्र को समर्पित

सात साल का लंबा इंतजार रविवार को समाप्त होने जा रहा है। इसके साथ ही मेरठ की रफ्तार को नया ट्रैक मिलने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली के सराय काले खां से मोदीपुरम तक के 82 किमी लंबे रैपिड कॉरिडोर को जनता को समर्पित करने आ रहे हैं। इससे पूर्व प्रधानमंत्री 55 किमी लंबे रैपिड कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन का संचालन शुरू कर चुके हैं। अब शेष बचे कॉरिडोर पर मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक के 23 किमी और न्यू अशोक नगर से सराय काले खां तक के 5 किमी खंड पर नमो भारत और मेरठ मेट्रो ट्रेन की सौगात जनता को मिल जाएगी। इसके अतिरिक्त भी प्रधानमंत्री मेरठ को विकास की कई अन्य योजनाओं की सौगात देंगे। मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन के उद्घाटन कार्यक्रम के लिए सभी स्टेशनों को भव्य रूप से सजाया गया है। शताब्दीनगर और मेरठ साउथ मेट्रो स्टेशन जहां प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का ठहराव प्रस्तावित है वहां विशेष रूप से फूलों, विद्युत झालरों, भगवा रंग के फ्लेक्स और भाजपा के झंडों से सजावट की गई है। यह भी पढ़ें:UP:मेरठ-दिल्ली रोड पर 5 बजे तक नहीं चलेंगे वाहन, आज रूट प्लान देखकर निकलें; इन मार्गों पर रहेगा रूट डायवर्जन

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 22, 2026, 11:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




इंतजार खत्म: आज नमो भारत और मेरठ मेट्रो को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, 82 किमी कॉरिडोर राष्ट्र को समर्पित #CityStates #Meerut #NamoBharatInaugurationMeerut #MeerutMetroLaunch #PmModiMeerutVisit #RapidRailMeerut #DelhiMeerutRrts #नमोभारतमेरठउद्घाटन #मेरठमेट्रोलॉन्च #पीएममोदीमेरठदौरा #रैपिडरेलमेरठ #मेरठमेट्रोसेवा #SubahSamachar