Agra News: मजदूरी अभिशाप, बच्चों को पढ़ाएं
बाह। भट्ठा मजदूरों एवं मलिन बस्ती में रहने वाले श्रमिकों को बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास के लिए पढ़ाने को प्रेरित किया। मजदूरी उनके विकास में बाधक एवं अभिशाप है। एमआर महाविद्यालय भदरौली में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय शिविर आयोजित हुआ। स्वयं सेवकों ने ईंट भट्ठे और मलिन बस्तियों में पहुंच कर अभिभावकों को अपने बच्चे स्कूल भेजने एवं मजदूरी न कराए जाने के लिए जागरुक एवं प्रेरित किया। बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा का महत्व समझाया। मजदूरी से बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। शिविर में कार्यक्रम अधिकारी मनीष शर्मा, जितेन्द्र मोहन, मोहित शर्मा, अतुल शर्मा, संतोष सैथिया, नीतू भदौरिया, अभिलाशा सिंह आदि रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 08, 2026, 02:52 IST
Agra News: मजदूरी अभिशाप, बच्चों को पढ़ाएं #Agra #AmarUjala #Bah #SubahSamachar
