ग्रेटर नोएडा: मेरठ खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन के लिए आज मतदान, 13 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट
मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए शुक्रवार यानी आज मतदान होगा। गौतमबुद्ध नगर में 13 मतदान केंद्रों के 42 बूथों पर सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक वोट डाले जाएंगे। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 18 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनकी किस्मत मतपेटियों में बंद होगी। मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां निर्वाचन सामग्री लेकर अपने निर्धारित बूथों पर पहुंच गई हैं। मतदान बैलेट पेपर से कराया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी मेधा रूपम ने बताया कि बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में पोलिंग पार्टियों को निर्वाचन सामग्री वितरित की गई। इसके बाद सभी टीमों को निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। जिले में एमएलसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 12,754 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 13,104 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सुरक्षा के बीच होगी वोटिंग मतदान के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट लगातार भ्रमण करेंगे। उच्चाधिकारी भी मतदान प्रक्रिया पर नजर रखेंगे। प्रशासन ने मतदान केंद्रों पर जरूरी निर्वाचन सामग्री उपलब्ध करा दी है, ताकि मतदान निर्धारित समय पर शुरू हो सके और प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी हो। कंट्रोल रूम पर दे सकते हैं सूचना : मतदान से जुड़ी जानकारी देने या शिकायत दर्ज कराने के लिए मतदाता और अन्य संबंधित लोग हेल्पलाइन नंबर 0120-2978702 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 23, 2026, 08:13 IST
ग्रेटर नोएडा: मेरठ खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन के लिए आज मतदान, 13 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट #CityStates #Noida #GreaterNoidaNews #MlcChunao #GreaterNoidaTodayNews #SubahSamachar
