Jhajjar-Bahadurgarh News: मतदाताओं को एसआईआर प्रक्रिया की जानकारी दी

बहादुरगढ़। वार्ड 24 स्थित सत्यनारायण मंदिर में एसआईआर कैंप का आयोजन हुआ। इसमें बूथ नंबर 168 से 173 तक के बीएलओ और सुपरवाइजर मौजूद रहे। उन्होंने मतदाताओं को एसआईआर प्रक्रिया की जानकारी दी। समाजसेवी यशपाल हिंदुस्तानी ने बताया कि कैंप में 100 से अधिक मतदाताओं के एसआईआर फॉर्म भरवाए गए। 220 से अधिक मतदाताओं ने उपस्थिति दर्ज कराई। बीएलओ ने बताया कि वार्ड 24 के 90 फीसदी से अधिक मतदाताओं को एसआईआर फॉर्म दिए गए हैं। जमा हुए फॉर्म में से 40 फीसदी से अधिक का डिजिटलीकरण भी पूरा हो गया है। यशपाल ने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे अपने एसआईआर फॉर्म शीघ्र जमा करें। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया को सफल बनाने में बीएलओ का सहयोग करने को कहा। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 04, 2026, 17:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jhajjar-Bahadurgarh News: मतदाताओं को एसआईआर प्रक्रिया की जानकारी दी #VotersWereInformedAboutTheSIRProcess. #SubahSamachar