Agra News: मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान, 1400 से अधिक आए आवेदन

बाह/खेरागढ़/किरावली/। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण के लिए शनिवार को विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान बाह, खेरागढ़, कागारौल, किरावली और इरादतनगर सहित कई क्षेत्रों में शिविर आयोजित हुए। प्रशासन और राजनीतिक दलों का मुख्य ध्यान महिला मतदाताओं का अनुपात बढ़ाने पर रहा। कुल 1400 से अधिक आवेदन आए।बाह में एसडीएम विनोद कुमार ने भदावर पीजी कॉलेज के बूथ पर 18 साल की छात्राओं के फॉर्म-6 भरवाए। पहली बार मताधिकार मिलने को लेकर छात्राएं अपूर्वा, खुशी, तनु और निशू उत्साहित दिखीं। अभियान में नाम शामिल कराने के लिए 672 फॉर्म-6, नाम विलोपित करने के लिए 102 फॉर्म-7 और संशोधन के लिए 133 फॉर्म-8 आए। एसडीएम विनोद कुमार, तहसीलदार संपूर्ण कुलश्रेष्ठ और बीडीओ नीरज तिवारी ने विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया। खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया जारी है। एसडीएम नरेंद्र गंगवार ने ब्लॉक खेरागढ़ में बूथों का निरीक्षण किया। तहसीलदार सुरभि राय ने ब्लॉक सैंया क्षेत्र में बीएलओ की उपस्थिति जांची।खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में अब तक फॉर्म-6 के 793 आवेदन प्राप्त हुए हैं। नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 के सात और संशोधन के लिए फॉर्म-8 के 78 आवेदन मिले हैं। कागारौल में पूर्व माध्यमिक विद्यालय में फॉर्म-6 के कुल 11 आवेदन भरे गए। बीएलओ दिनेश सोलंकी ने पात्र नागरिकों से 24 अक्तूबर को भी आवेदन करने की अपील की। आगामी 24 अक्तूबर को भी बीएलओ बूथों पर मौजूद रहेंगे ताकि कोई पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।किरावली में एसडीएम अभिनव पाठक ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण किया। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय किरावली प्रथम और शिवप्रसाद राष्ट्रीय इंटर कॉलेज स्थित मतदान केंद्रों का जायजा लिया। अपर जिलाधिकारी आजाद भगतसिंह प्रशासन भी निरीक्षण में शामिल रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 18, 2026, 02:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Agra amar ujala bah



Agra News: मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान, 1400 से अधिक आए आवेदन #Agra #AmarUjala #Bah #SubahSamachar