Gorakhpur News: 17 और 24 को चलेगा मतदाता सूची अभियान
गोरखपुर। मतदाता सूची में छूटे नाम जुड़वाने और नए नाम दर्ज कराने के लिए जिला प्रशासन 17 और 24 अक्तूबर को विशेष अभियान चलाएगा। इन तिथियों पर सभी मतदान केंद्रों पर बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) मौजूद रहेंगे। डीएम दीपक मीणा ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर अभियान को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जिन मतदाताओं का नाम सूची में नहीं है या कट गया है, वे इन तिथियों पर आवेदन करें। 18 वर्ष पूरी कर चुके युवा भी नाम दर्ज करा सकते हैं। डीएम ने आवेदन प्रक्रिया में पारदर्शिता पर जोर दिया। उन्होंने बीएलओ को आवेदन जमा करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को प्राप्ति रसीद देने का निर्देश दिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 16, 2026, 03:20 IST
Gorakhpur News: 17 और 24 को चलेगा मतदाता सूची अभियान #VoterListDriveToBeHeldOnThe17thAnd24th #SubahSamachar
