मतगणना आज: स्थल पर स्याही वाली पेन नहीं ले जा सकेंगे, परिधि में सिर्फ पासधारक होंगे; सपाजन बोले- गड़बड़ी है

पहड़िया मंडी में खंड स्नातक व शिक्षक निर्वाचन का मतगणना स्थल त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में है। आउटर कॉर्डन, इनर कॉर्डन और आइसोलेशन कॉर्डन बनाया गया है। मतगणना स्थल से एक किलोमीटर की परिधि में आउटर कॉर्डन बनाया गया है। इस परिधि के भीतर केवल वैध प्रवेश पासधारक अधिकृत व्यक्तियों को ही जांच के बाद प्रवेश मिलेगा। प्रवेश द्वारों पर डीएफएमडी से जांच और तलाशी की जाएगी। मोबाइल फोन, ज्वलनशील पदार्थ, नशीले पदार्थ, स्याही वाली पेन और हथियार जैसी वस्तुएं प्रतिबंधित रहेंगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल, पीएसी और क्यूआरटी टीमें तैनात की गई हैं। राजपत्रित अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 26, 2026, 22:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




मतगणना आज: स्थल पर स्याही वाली पेन नहीं ले जा सकेंगे, परिधि में सिर्फ पासधारक होंगे; सपाजन बोले- गड़बड़ी है #CityStates #Varanasi #VoteCounting #CountingCentre #Three-tierSecurity #SubahSamachar