Yamuna Nagar News: स्वयंसेविकाओं ने दिया हरित जीवनशैली अपनाने का संदेश

यमुनानगर। गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस इकाई की ओर से शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 50 स्वयंसेविकाओं ने पौधरोपण, बागवानी और अपशिष्ट सामग्री से उपयोगी वस्तुएं तैयार कर रिड्यूस, रीयूज, रीसायकल का संदेश दिया। उन्होंनेसिलाई एवं हस्तकला गतिविधियों के माध्यम से संसाधनों के संरक्षण और रचनात्मकता को बढ़ावा दिया गया। स्वयंसेविकाओं ने समुदाय को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए हरित जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया और पर्यावरण हितैषी आदतों को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। कॉलेज की निदेशिका डॉ. वरिंदर गांधी और प्राचार्या डॉ. सुखविंदर कौर ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही स्वच्छ और हरित भविष्य का निर्माण संभव है। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 27, 2026, 06:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yamuna Nagar News: स्वयंसेविकाओं ने दिया हरित जीवनशैली अपनाने का संदेश #VolunteersGaveTheMessageOfAdoptingAGreenLifestyle #SubahSamachar