Delhi NCR News: त्रिवेणी कला संगम में गूंजे आशा के सुर

नई दिल्ली। त्रिवेणी कला संगम में भारतीय संगीत की दिग्गज गायिका आशा भोसले को समर्पित संगीतमय संध्या, 'चुरा लिया है तुमने जो दिल को' ने श्रोताओं के दिलों को छू लिया। निर्माता अनुराधा दर और सोहेला कपूर के मार्गदर्शन में कात्यायनी और थ्री आर्ट्स क्लब की तरफ से प्रस्तुत इस कार्यक्रम ने हिन्दी सिनेमा के स्वर्णिम दौर की मधुर धुनों को मंच पर जीवंत किया। गायिका अंजिला गुगनानी ने जब आशा भोसले के कालजयी गीतों को अपने सुर और भावों से सजाया, तो दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे। कार्यक्रम में कक्षा 11 की छात्रा मेहल धमीजा ने चुनिंदा गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण में नई ऊर्जा भर दी। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 21, 2026, 17:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: त्रिवेणी कला संगम में गूंजे आशा के सुर #VoicesOfHopeResonateAtTriveniKalaSangam #SubahSamachar