Meerut News: अखंड महानाम यज्ञ संकीर्तन में गूंजे भक्ति के स्वर, श्रद्धालु भावविभोर

संवाद न्यूज एजेंसीहस्तिनापुर। आरएस कमेटी शकुंतला कॉलोनी के तत्वावधान में सोमवार को कस्बे की शकुंतला कॉलोनी में अखंड महानाम यज्ञ संकीर्तन का शुभारंभ श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुआ। भजन मंडलियों ने भगवान के नाम का गुणगान कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ किया गया। भजन मंडलियों ने भक्ति गीतों और संकीर्तन की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। भगवान के नाम के संकीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिरस में सराबोर हो गया। श्रद्धालु देर शाम तक भजनों पर झूमते रहे। कमेटी अध्यक्ष एवं सभासद देवव्रत ने बताया कि अखंड महानाम यज्ञ संकीर्तन का उद्देश्य समाज में धार्मिक चेतना, आपसी भाईचारा और आध्यात्मिक मूल्यों को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि भगवान के नाम का स्मरण मानव जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है तथा समाज में सद्भावना का संदेश देता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम आगामी तीन दिनों तक चलेगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 01, 2026, 21:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: अखंड महानाम यज्ञ संकीर्तन में गूंजे भक्ति के स्वर, श्रद्धालु भावविभोर #VoicesOfDevotionEchoedInTheUnbrokenMahanamYajnaSankirtan #TheDevoteesWereOverwhelmed #SubahSamachar