Gorakhpur News: बारिश के बीच मेयर, कमिश्नर व नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण
-संवेदनशील इलाकों का दौरा कर जलनिकासी का लिया जायजा, बाधित नालों को खुलवाया-कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय, जलभराव की सूचना पर त्वरित कार्रवाई के लिए क्यूआरटी तैनातगोरखपुर। शनिवार को तड़के तीन घंटे रिकॉर्ड बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया। नगर निगम ने सुबह तीन से छह बजे के बीच हुई इस भारी वर्षा को पिछले कई वर्षों की सबसे अधिक बारिश बताया है। हालात को देखते हुए मेयर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव, कमिश्नर अनिल ढींगरा, नगर आयुक्त अजय जैन, अपर नगर आयुक्त तथा अन्य अधिकारियों ने सुबह सात बजे मोहल्लों का दौरा कर जलनिकासी व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने इलाहीबाग और डोमिनगढ़ बाढ़ पंपिंग स्टेशन, देवरिया बाईपास स्थित बैराज, पैड़लेगंज बुद्ध गेट के पीछे रिंग रोड, धर्मशाला और असुरन स्थित राप्ती कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया। राप्ती कॉम्प्लेक्स में भारी बारिश के दबाव से नाले की दीवार ढही मिली, जिससे पूरे परिसर में पानी भर गया था। नगर आयुक्त ने निर्माण और जलकल विभाग के अधिकारियों को संयुक्त सर्वे कर स्थायी समाधान के लिए तत्काल कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने दाऊदपुर और आर्यन हॉस्पिटल क्षेत्र का निरीक्षण किया। ट्रांसपोर्ट नगर में लोक निर्माण विभाग द्वारा बन रहे नाले का कार्य तीन दिन में हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए गए। नगर आयुक्त ने सभी जोनल अधिकारियों और सफाई निरीक्षकों को लगातार क्षेत्र में भ्रमण करने, नालों में फंसा कूड़ा और प्लास्टिक की सफाई कराने, सभी संपवेल और अस्थायी पंपों को लगातार संचालित रखने के निर्देश दिए। पंपिंग स्टेशनों पर पर्याप्त डीजल उपलब्ध रखने को कहा गया है। नगर निगम ने जलभराव की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष रात्रिकालीन क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) गठित की है तथा 24 घंटे संचालित कंट्रोल रूम भी सक्रिय रखा है। नागरिकों से अपील की गई है कि जलभराव की स्थिति में कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 1533, 8810709390 और 0551-2342621 पर सूचना दें, ताकि तत्काल राहत पहुंचाई जा सके।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 19, 2026, 02:53 IST
Gorakhpur News: बारिश के बीच मेयर, कमिश्नर व नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण #VisitedVulnerableAreasToAssessTheDrainageSituationAndHadObstructedDrainsCleared. #SubahSamachar
