Delhi: दिल्ली भाजपा कार्यालय पहुंचीं राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल, वीरेंद्र सचदेवा ने किया स्वागत

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल भी आधिकारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गई हैं। आज स्वाति मालीवाल दिल्ली भाजपा ऑफिस पहुंचीं, दिल्ली के भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उनका स्वागत किया। वीरेंद्र सचदेवा ने उन्हें भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया। राज्य सभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह ने जो देश में ऐतिहासिक काम किए हैं उनसे बहुत ज्यादा प्रभावित हूं इनसे प्रेरणा लेकर मैं आज भाजपा में जुड़ी हूं। मैं भाजपा में किसी मजबूरी से नहीं आई। मैं भाजपा के कामों में बहुत वर्षों से दिलचस्पी रख रही हूं।' #WATCH दिल्ली: राज्य सभा सांसद स्वाति मालीवाल दिल्ली भाजपा ऑफिस पहुंचीं, दिल्ली के भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उनका स्वागत किया। pic.twitter.com/yzOHGRp7xY — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 28, 2026

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 28, 2026, 14:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi: दिल्ली भाजपा कार्यालय पहुंचीं राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल, वीरेंद्र सचदेवा ने किया स्वागत #CityStates #DelhiNcr #VirendraSachdeva #RajyaSabhaMpSwatiMaliwal #DelhiBjp #SubahSamachar