Virat Kohli Test Return: क्या टेस्ट क्रिकेट में वापसी करेंगे कोहली? पूर्व कप्तान का जवाब कर देगा फैंस को हैरान

भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में वापसी की किसी भी संभावना को साफ तौर पर खारिज कर दिया है। रविवार को अपने नए लॉन्च हुए जूते के मुनाफे को बढ़ाने के लिए पारंपरिक सफेद जर्सी (टेस्ट क्रिकेट) में दोबारा लौटने के सवाल पर कोहली ने मजाक में कहा कि वह इसके बजाय अपने जूते की कम बिक्री पसंद करेंगे, लेकिन टेस्ट में वापस नहीं आएंगे। कोहली अब केवल एक ही फॉर्मेट के खिलाड़ी रह गए हैं, क्योंकि उन्होंने पिछले साल 9230 रनों के साथ टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। विशेष बात यह है कि उन्होंने अपने इस नए जूते की कीमत भी अपने टेस्ट रनों के बिल्कुल बराबर रखी है। एक कार्यक्रम के दौरान, उनसे मजाक में पूछा गया था कि क्या वह टेस्ट फॉर्मेट में अपने योगदान और प्रतिबद्धता से प्रेरित होकर बनाए गए लाल रंग के जूते के मुनाफे को बढ़ाने के लिए टेस्ट क्रिकेट में वापस लौटेंगे इस पर भीड़ को हंसाते हुए कोहली ने कहा, "मैं इसके बजाय कम बिक्री पसंद करूँगा। मैं इससे उबर चुका हूँ (टेस्ट क्रिकेट से मेरा काम हो चुका है)।"

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 21, 2026, 16:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Virat Kohli Test Return: क्या टेस्ट क्रिकेट में वापसी करेंगे कोहली? पूर्व कप्तान का जवाब कर देगा फैंस को हैरान #CricketNews #National #ViratKohli #ViratKohliTestReturn #SubahSamachar