IPL की भागदौड़ में भी गुरु को नहीं भूले कोहली: बचपन के कोच के लिए दिल्ली में रुके; अकादमी उद्घाटन में पहुंचे

आईपीएल की भागदौड़ में भी गुरु को नहीं भूले विराट कोहली, बचपन के कोच के लिए रुक गए दिल्ली में आईपीएल 2026 के व्यस्त कार्यक्रम, लगातार मैचों और यात्रा के बीच विराट कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि कुछ रिश्ते समय से बड़े होते हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार जीत के एक दिन बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपनी अगली उड़ान टाल दी और राजधानी में रुककर अपने बचपन के कोच राजकुमार शर्मा के साथ खास पल साझा किया। सोमवार को कोहली ने दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरके पुरम में वेस्ट दिल्ली क्रिकेट अकादमी (WDCA) की नई शाखा का उद्घाटन किया। यह वही अकादमी है, जहां से उनके क्रिकेट करियर की नींव रखी गई थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 28, 2026, 13:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




IPL की भागदौड़ में भी गुरु को नहीं भूले कोहली: बचपन के कोच के लिए दिल्ली में रुके; अकादमी उद्घाटन में पहुंचे #CricketNews #Cricket #National #ViratKohli #RajkumarSharma #WestDelhiCricketAcademy #Rcb #Ipl2026 #ViratKohliAcademy #DelhiCricket #SubahSamachar