एआई समिट के रोबोटिक डॉग पर वीर दास ने कसा तंज, यूनिवर्सिटी का बनाया मजाक; बोले- कुछ भी सच में ओरिजिनल नहीं
दिल्ली में इंडिया एआई इंपैक्ट समिट 2026 चल रहा था, जब एक यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर ने एक रोबोटिक डॉग ओरियन को दिखाया और कहा कि यह उनका प्रोजेक्ट है। कुछ घंटों बाद इस दावे की पोल खुल गई। मीम्स बनने लगे और एआई समिट की उपलब्धियों की बजाय सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग होने लगी। दरअसल, यह रोबोटिक डॉग किसी और कंपनी ने बनाया था, यूनिवर्सिटी ने बढ़ा-चढ़ाकर अपने नाम पर इसे प्रमोट किया। इसी बात पर वीर दास ने यूनिवर्सिटी को ताना मारा है। वीर दास ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा कॉमेडियन वीर दास ने ट्विटर पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, जब आप इस बारे में सोचते हैं तो कुछ भी सच में ओरिजिनल नहीं होता है। वह आगे लिखते हैं, महान गलगोटिया यूनिवर्सिटी आसमान की ऊंचाइयों पर है। इसके अलावा उन्होंने अपने असल डॉग का फोटो भी शेयर किया और लिखा, मैंने अपने पपी को भरोसा दिलाया था कि उसे यूनिवर्सिटी ने नहीं बनाया है। आगे वीर दास ने लोगों इंडी डॉग अपनाने के लिए मोटिवेट किया। Nothing is REALLY original when you think about it. Humans are creations themselves interacting and bursting into new forms that are derivative, all made by the great Galgotia University in the sky. — Vir Das (@thevirdas) February 18, 2026 सोशल मीडिया पर उड़ा यूनिवर्सिटी का खूब मजाक वीर दास ने ही सिर्फ उस यूनिवर्सिटी का मजाक नहीं उड़ाया, जिसने एआई समिट में गलत दावा पेश किया। साथ ही सोशल मीडिया पर भी लोगों ने खूब मजाक बनाया। कई लोगों नाराज भी नजर आए। दरअसल, यह मौका था, जब देश एआई समिट में अपने नए अविष्कार दिखा सकता है लेकिन एक गलत हरकत और दावे ने पूरे समिट को सोशल मीडिया पर मजाक का विषय बना दिया। ये खबर भी पढ़ें:वीर दास ने कंगना को बताया पीढ़ी में एक बार आने वाली एक्ट्रेस, रिवॉल्वर रानी में साथ बिताए पलों को किया याद वीर दास करियर फ्रंट पर क्या रहे हैं हाल ही में वीर दास की एक फिल्म हैप्पी पटेल में नजर आए। इसे आमिर खान प्रोडक्शन ने बनाया था। इस फिल्म में आमिर खान ने भी एक अहम किरदार निभाया था। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी सफलता नहीं मिली।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 18, 2026, 20:36 IST
एआई समिट के रोबोटिक डॉग पर वीर दास ने कसा तंज, यूनिवर्सिटी का बनाया मजाक; बोले- कुछ भी सच में ओरिजिनल नहीं #Bollywood #National #VirDas #VirDasSocialMediaPost #AiSummit2026 #RoboticDogViralVideo #ViralVideo #SubahSamachar
