The Kerala Story 2 Review: एकतरफा नैरेटिव और अधूरी कहानी, दमदार एक्टिंग भी नहीं संभाल पायी एजेंडा भरी टोन
महीनों की बहस, सेंसर बोर्ड की खींचतान और कोर्टरूम ड्रामे के बाद आखिरकार विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म 'द केरल स्टोरी 2 गोज बियोंड' रिलीज तो हो गई। लेकिन मजेदार बात ये है कि फिल्म से ज्यादा ड्रामा इसके बाहर हुआ। थिएटर में पर्दा उठते ही साफ लग जाता है कि ये फिल्म किसी गहरी कहानी या थ्रिलर बनने की कोशिश नहीं कर रही। ये बस अपनी बात (या कहें एजेंडा) दोहराती नजर आती है। फिल्म में दिखाया गया है कि कुछ मुस्लिम किरदार एक कथित गजवा-ए-हिंद मिशन के तहत हिंदू लड़कियों को प्यार और शादी के नाम पर फंसाते हैं। उनका मकसद लड़कियों का धर्म बदलवाना, उन पर दबाव डालना और उन्हें अपने हिसाब से इस्तेमाल करना है। कहानी ऐसे दिखाती है जैसे यह सब एक बड़ी साजिश का हिस्सा हो।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 28, 2026, 10:49 IST
The Kerala Story 2 Review: एकतरफा नैरेटिव और अधूरी कहानी, दमदार एक्टिंग भी नहीं संभाल पायी एजेंडा भरी टोन #MovieReviews #National #TheKeralaStory2 #TheKeralaStory2Review #TheKeralaStory2MovieReview #TheKeralaStory2ReviewAndRating #TheKeralaStory2ReviewInHindi #VipulAmritlalShah #TheKeralaStory2GoesBeyond #TheKeralaStory2GoesBeyondReview #SubahSamachar
