Alwar News: राजगढ़ में प्लॉट के लिए खूनी संघर्ष, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे; 6 लोग घायल
राजस्थान के अलवर जिले के राजगढ़ कस्बे में एक जमीनी ने विवाद उस वक्त खतरनाक मोड ले लिया। जब दो पक्षों की लड़ाई खूनी संघर्ष में बदल गई। घटना आम की वाल मोहल्ले में हुई। इस घटना में दोनों पक्षों के करीब 6 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। क्या है पूरा मामला पूरा मामले की जड़ एक प्लॉट है, जिसे लेकर दोनों पक्षों में लंबे समय से तनाव चल रहा है। आम की वाल निवासी सावित्री देवी का कहना है कि उन्होंने धनपाल के परिवार से एक प्लॉट खरीदा था, लेकिन अब धनपाल का परिवार उसी जमीन पर दोबारा कब्जा जमाने की कोशिश कर रहा है। जब भी वे अपने पैसे वापस मांगती हैं, तो उनके साथ मारपीट की जाती है। इस मामले में कोर्ट में भी सुनवाई चल रही है। इस हमले में सावित्री देवी और उनके पति लक्ष्मण सैनी को गंभीर चोटें आई हैं। दूसरे पक्ष ने बताई अलग बात वहीं, धनपाल की बात सुनें तो तस्वीर कुछ अलग नजर आती है। उनका कहना है कि प्लॉट की बिक्री तो हुई थी लेकिन खरीदार पक्ष अब तय जमीन से करीब 10 फीट अतिरिक्त जमीन पर भी अवैध कब्जा करने की फिराक में है। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके ऊपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। इस हमले में उनकी पत्नी मंजू, माता लाली देवी और भाई बबलू को चोटें आई हैं। ये भी पढ़ें- Jaisalmer News: भारत-पाक बॉर्डर से संदिग्ध गिरफ्तार, UP के टेलीग्राम ग्रुप्स में फैलाते थे भड़काऊ मैसेज पुलिस जांच में जुटी फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है। घायलों को अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 27, 2026, 18:02 IST
Alwar News: राजगढ़ में प्लॉट के लिए खूनी संघर्ष, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे; 6 लोग घायल #CityStates #Alwar #Rajasthan ##alwarnews ##rajgarhnews ##landdispute ##propertyconflict ##rajasthannews ##अलवर_विवाद ##जमीन_विवाद #SubahSamachar
