Mathura Violence News: मथुरा में फिर शुरू हुआ पथराव, पुलिस के छूटे पसीने; रुक-रुक कर भड़क रहा आक्रोश
मथुरा के छाता में बाबा चंद्रशेखर महाराज की एक ट्रक से कुचलकर हुई संदिग्ध मौत के बाद बवाल मचा हुआ है। आक्रोशित लोगों ने हाईवे जाम कर हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान दिल्ली हाईवे पर जाम के दौरान फंसे वाहनों पर पथराव शुरू कर दिया गया। इससे दहशत फैल गई। कई वाहनों के शीशे टूट गए। पुलिस ने आक्रोशित भीड़ पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ ने पथराव कर पुलिसकर्मियों को भी खदेड़ दिया। एक बार हालात सामान्य हो सके, उसके बाद भीड़ ने फिर से पथराव शुरू कर दिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 21, 2026, 10:15 IST
Mathura Violence News: मथुरा में फिर शुरू हुआ पथराव, पुलिस के छूटे पसीने; रुक-रुक कर भड़क रहा आक्रोश #CityStates #Mathura #Agra #UttarPradesh #ChhataViolence #BabaChandrashekhar #HighwayBlockade #StonePelting #PoliceClash #MathuraIncident #SubahSamachar
