समझौता नहीं साजिश: पंचायत के बहाने बुला लिए मायके वाले, फिर होटल में कर दी पिटाई; FIR हुई दर्ज
आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र स्थित होटल में पति-पत्नी के बीच के झगड़े को सुलझाने के लिए बुलाई गई पंचायत में विवाद हो गया। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने मायका पक्ष पर हमला बोल दिया। जान से मारने का प्रयास किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। गढ़मुक्खा, कागारौल निवासी विष्णु सिंह ने बताया कि बेटी की शादी वर्ष 2024 में बिचपुरी निवासी अभिषेक से हुई थी। आरोप है कि ससुराल में बेटी का उत्पीड़न शुरू हो गया। जान से मारने का प्रयास भी किया। 31 मई को पंचायत बुलाई थी, मगर आरोपियों ने षड्यंत्र किया। होटल में पहले से हथियार मंगवा लिए। होटल में आते ही आरोपियों ने हमला कर दिया। पीड़ित का कहना है कि बेटे शिवम का गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। पुलिस ने अभिषेक, वेदांत, रामफूल, पुष्पा देवी सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 03, 2026, 10:25 IST
समझौता नहीं साजिश: पंचायत के बहाने बुला लिए मायके वाले, फिर होटल में कर दी पिटाई; FIR हुई दर्ज #CityStates #Agra #UttarPradesh #AgraPanchayatClash #JagdishpuraPoliceStation #HotelViolence #HusbandWifeDispute #In-lawsAssault #AttemptedMurderCase #BichpuriCase #FirRegistered #आगरापंचायतविवाद #जगदीशपुराथाना #SubahSamachar
