UP: विनीत राय हत्याकांड, इनामी कमलेश के ढेर होते ही बोले पिता- सभी का हो एनकाउंटर; बुलडोजर एक्शन की मांग
UP Encounter News:विनीत राय हत्याकांड में एक लाख रुपये के इनामी आरोपी कमलेश चौधरी के मुठभेड़ में मारे जाने को पुलिस की पहली बड़ी सफलता माना जा रहा है। हत्या की वारदात के बाद से ही पुलिस पर आरोपियों की गिरफ्तारी का दबाव बढ़ रहा था। कई टीमें लगातार उनकी तलाश में लगी हुई थीं। कमलेश के मारे जाने से पुलिस को मामले की जांच में अहम बढ़त मिली है। हालांकि हत्याकांड का मुख्य आरोपी शंकर पांडेय अभी भी पकड़ से दूर है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा का कहना है कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की विवेचना और अन्य पहलुओं की जांच जारी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 04, 2026, 00:18 IST
UP: विनीत राय हत्याकांड, इनामी कमलेश के ढेर होते ही बोले पिता- सभी का हो एनकाउंटर; बुलडोजर एक्शन की मांग #CityStates #Varanasi #Ghazipur #GhazipurPolice #GhazipurNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
