विनीत राय हत्याकांड: पुलिस पर पथराव और बवाल में कमलेश के भाई, महिला प्रधान सहित 56 के खिलाफ एफआईआर

विनीत राय हत्याकांड का आरोपी और एक लाख के इनामी कमलेश चौधरी की पुलिस मुठभेड़ में मौते हो गई थी। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव फुल्लनपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास रखकर बवाल किया था। पथराव में सीओ सिटी सहित कई पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। मामले में देर रात पुलिस ने गोड़ा देहाती की महिला ग्राम प्रधान और कमलेश के भाई सहित छह नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। उपनिरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। साथ ही आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक राम मिलन यादव ने तहरीर देकर बताया कि अष्टभुजी कॉलोनी स्थित विनीत राय के घर और गोड़ा देहाती स्थित बिंदु होटल आसपास शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस टीम के साथ भ्रमण कर रहा था। तीन जून को विनीत राय हत्याकांड का आरोपी कमलेश चौधरी की मुठभेड़ में ढेर हो गया था। चार जून को पुलिस ने कमलेश का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सुपुर्द कर दिया। मृतक के परिजन संजय कुमार बिंद, अनीता बिंद, मोहिल बिंद, राजकुमार बिंद, बिहार के भभुआ दड़वा कमलवता, नोनहरा थाना की विंचरिया बिंद और 50 अज्ञात महिला-पुरुष ने सड़क के बीचो-बीच शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। टीम ने जाम हटाने के लिए काफी समझाया, लेकिन वे नहीं माने और गाली देने लगे। देखते ही देखते पथराव शुरू कर दिया। पथराव में सीओ सिटी शेखर सेंगर, नंदगंज थानाध्यक्ष अतुल मिश्रा, महिला कांस्टेबल रेशमा, कांस्टेबल अभिनव कन्नौजिया, कांस्टेबल दिवाकर सिंह सहित कई पुलिस कर्मी घायल हो गए। घायल पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों का मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज जारी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 05, 2026, 23:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




विनीत राय हत्याकांड: पुलिस पर पथराव और बवाल में कमलेश के भाई, महिला प्रधान सहित 56 के खिलाफ एफआईआर #CityStates #Ghazipur #UttarPradesh #Varanasi #VineetRaiMurderCase #PoliceFir #GhazipurNews #SubahSamachar