फर्जी एनकाउंटर का आरोप: शाहजहांपुर में ग्रामीणों ने चौकी घेरी, पुलिस ने फटकारी लाठियां, महिलाओं को पीटा
शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र में एक साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी को निर्दोष बताकर उसके गांव के लोगों ने बृहस्पतिवार को चांदपुर पुलिस चौकी को घेराव किया। ग्रामीणों के साथ बच्चे और महिलाएं भी पहुंच गईं और पुलिस पर फर्जी एनकाउंटर करने का आरोप लगाया। करीब तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद पुलिस ने हल्का प्रयोग कर ग्रामीणों को खदेड़ दिया। पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को भी पीटा है। प्रदर्शनकारियों ने भी पुलिस पर पथराव किया है। नौ जून को एक साल की मासूम बच्ची के दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने रात में 11 बजे हरनाई गांव निवासी आरोपी गुड्डू से मुठभेड़ दिखाई थी। उसके दोनों पैरों में गोली भी लगी थी। मामले को लेकर बृहस्पतिवार को हरनाई गांव के तमाम ग्रामीण चांदपुर पुलिस चौकी पहुंच गए और आरोपी को निर्दोष बताया। ग्रामीणों के साथ महिलाएं और बच्चे भी थे। सभी ने जोरदार तरीके से प्रदर्शन करने के बाद पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 11, 2026, 16:56 IST
फर्जी एनकाउंटर का आरोप: शाहजहांपुर में ग्रामीणों ने चौकी घेरी, पुलिस ने फटकारी लाठियां, महिलाओं को पीटा #CityStates #Shahjahanpur #UttarPradesh #FakeEncounter #Police #LathiCharge #Crime #Accused #SubahSamachar
