रुद्रपुर: छतरपुर रेलवे फाटक पर फ्लाईओवर समेत अन्य मांगों को लेकर ग्रामीणों का धरना जारी, ठुकराल ने दिया समर्थन

रुद्रपुर केछतरपुर रेलवे फाटक पर फ्लाईओवर निर्माण, रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेनों के ठहराव, दिनेशपुर-मटकोटा मार्ग के चौड़ीकरण और सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वालों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने धरना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को समर्थन दिया। ग्रामीणों ने कहा कि छतरपुर रेलवे फाटक पर जाम के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। फ्लाईओवर बनने से विद्यार्थियों, मरीजों और अन्य लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने छतरपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री गाड़ियों के ठहराव की व्यवस्था करने की मांग भी उठाई। सड़क चौड़ीकरण और सुरक्षा के उपाय करने की मांग ग्रामीणों ने दिनेशपुर-मटकोटा मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कराने, भारी वाहनों की गति सीमा निर्धारित करने, संकेतक लगाने और दुर्घटना संभावित स्थानों पर सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वालों के पात्र परिजनों को नियमानुसार मुआवजा और सरकारी सहायता देने की भी मांग उठाई। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याएं जनहित और क्षेत्र के विकास से जुड़ी हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और शासन से मांगों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने की पैरवी की। धरने में प्रधान जगदीप सिंह विर्क, आनंद सिंह असगोला, किशोर कुमार हाल्दार, भुवन शर्मा, विक्रम ज्याला, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, कन्हैया लाल, संदीप कुमार, जयप्रकाश, योगेश जोशी, राकेश बिष्ट, ललित बिष्ट, केरू मंडल और आनंद शर्मा समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 29, 2026, 11:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




रुद्रपुर: छतरपुर रेलवे फाटक पर फ्लाईओवर समेत अन्य मांगों को लेकर ग्रामीणों का धरना जारी, ठुकराल ने दिया समर्थन #CityStates #Pithoragarh #UttarakhandNews #UkNews #RudrapurNews #SubahSamachar