Siddharthnagar News: चकरोड पर कब्जे को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

इटवा। स्थानीय तहसील क्षेत्र के इटवा में मिट्टी से पाटी गई चकरोड को कुछ लोगों ने जोतकर अपने खेत में मिला ली है। इससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। इटवा कस्बे के निवासियों ने एसडीएम इटवा को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि इटवा-सगरा पीडब्ल्यूडी मार्ग से राजपुर डिहवा मार्ग पर चकमार्ग छोड़ा गया था। तहसील से गठित राजस्व टीम ने पुलिस की मौजूदगी में पांच मार्च 2024 को पैमाइश की थी। इसके बाद कार्यदायी संस्था नगर पंचायत इटवा ने इस मार्ग पर मिट्टी की पटाई भी करवा दी थी। तबसे इस मार्ग से लोगों का आना-जाना लगा हुआ था, जिसके कारण आवागमन बाधित हो गया है। इटवा निवासी बसंत जायसवाल व संतोष जायसवाल ने एसडीएम इटवा को शिकायती पत्र देकर मिट्टी से पटी चकरोड को जोतकर खेत में मिलाने वाले दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसडीएम इटवा कुणाल का कहना है कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 09, 2026, 03:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Siddharthnagar News: चकरोड पर कब्जे को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश #VillagersOutragedOverEncroachmentOnTheVillageAccessRoad. #SubahSamachar