Sonipat News: गुमड़ में नालियां जाम, गलियों में भरे दूषित पानी से ग्रामीण परेशान

गन्नौर। गांव गुमड़ में नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से गलियों में दूषित पानी भर गया है। इससे ग्रामीणों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। गंदे पानी से दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों की संख्या बढ़ने से संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीण कर्मबीर, कृष्ण, नरेश, अशोक और सोनू ने बताया कि जलभराव के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। कई स्थानों पर लोगों को दूषित पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। किसान नेता वीरेंद्र पहल ने बताया कि समस्या को लेकर कई बार प्रशासन को लिखित और मौखिक शिकायत दी जा चुकी है।शिकायतों के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि गांव की अनदेखी कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द नालियों की सफाई कर जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो ग्रामीण प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 05, 2026, 20:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: गुमड़ में नालियां जाम, गलियों में भरे दूषित पानी से ग्रामीण परेशान #VillagersDistressedByCloggedDrainsAndContaminatedWaterPoolingInTheLanesOfGumad. #SubahSamachar