Bareilly News: चरी के खेत में मिला मजदूर का शव, कान से निकल रहा था खून, पुलिस जांच में जुटी

बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम फाजलपुर में शनिवार सुबह चरी के खेत में एक मजदूर का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। खेत पर पहुंचे किसानों ने शव पड़ा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मौत के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। थाना पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह करीब नौ बजे सूचना मिली कि ग्राम फाजलपुर इलाके में कमरजीत के चरी के खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान ग्राम भोज डांडी निवासी गठा उर्फ हसन अली (48 वर्ष) के रूप में कराई गई। हसन अली मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। शुक्रवार को वह खेत में खाद डालने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार सुबह उसका शव गांव से करीब दो किलोमीटर दूर फाजलपुर के खेत में मिलने से परिवार में कोहराम मच गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 04, 2026, 17:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: चरी के खेत में मिला मजदूर का शव, कान से निकल रहा था खून, पुलिस जांच में जुटी #CityStates #Bareilly #VillagerDies #Crime #Police #SubahSamachar