Aligarh News: सड़क हादसों में तीन युवकों की मौतों से गांवों में मातम
क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत से परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बुधवार को हुए हादसों के बाद बृहस्पतिवार को शव गांव पहुंचे तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। गमगीन माहौल में तीनों का अंतिम संस्कार किया गया।थाना गंगीरी के गांव गालिबपुर निवासी रोहनलाल की बुधवार शाम गांव के मोड़ पर कार की टक्कर से मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार को शव गांव पहुंचा। वहीं, गांव कुमरौआ निवासी राहुल पुत्र हरिओम सिंह और ललित कुमार पुत्र पप्पू सिंह की बुधवार देर शाम छर्रा से बाइक पर लौटते समय थाना छर्रा क्षेत्र के गांव रुखाला के पास ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव गांव लाए गए और अंतिम संस्कार किया गया। राहुल तीन बहनों में इकलौता भाई था और अविवाहित था। ललित भी तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी भी शादी नहीं हुई थी। दोनों युवकों की मौत से गांव में मातम पसरा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 16, 2026, 03:19 IST
Aligarh News: सड़क हादसों में तीन युवकों की मौतों से गांवों में मातम #AligarhNews #3DiesInAccident #SubahSamachar
