Chamoli News: गांवों में आपराधिक गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें ग्राम प्रहरी
कर्णप्रयाग। कोतवाली में शुक्रवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। निरीक्षक राकेश चंद्र भट्ट की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भट्ट ने ग्राम प्रहरियों और स्थानीय लोगों को साइबर क्राइम, बाल और महिला अपराधों सहित नगर और ग्रामीण क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारियों से अवगत कराया। साथ ही ग्राम प्रहरियों से ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे बाहरी लोगों के सत्यापन और वहां हो रहे आपराधिक गतिविधियों की सूचना त्वरित रूप से पुलिस को देने के निर्देश दिए। ग्राम प्रहरी जगदीश सिंह बिष्ट, शंभू प्रसाद, दीपक सिंह आदि ने उनका मानदेय बढ़़ाने, वर्दी उपलब्ध कराने और परिचय पत्र निर्गत करने की मांग की। उन्होने शासन-प्रशासन से उनकी समस्याओं के निराकरण की मांग की है। इस मौके पर एसएसआई संजय नेगी, एसआई भूपेंद्र गोदियाल, एसआई राजीव कुमार, ग्राम प्रहरी रमेश सिंह, रणवीर सिंह, मोहन सिंह, ललित मोहन, प्रेम सिंह आदि ने विचार व्यक्त किया। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 20, 2026, 15:53 IST
Chamoli News: गांवों में आपराधिक गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें ग्राम प्रहरी #VillageGuardsShouldReportCriminalActivitiesInVillagesToThePolice #SubahSamachar
