BPSC 70th Final Result: पहले ही प्रयास में फतह, अंजली चौधरी बनीं मिसाल; परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर
आगरा के अछनेरा गांव की प्रतिभाशाली बेटी अंजली चौधरी ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण कर जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और शिक्षा जगत में हर्ष का माहौल है। अंजली, द्वारिकापुरी सोसायटी शास्त्रीपुरम के अध्यक्ष एवं विकासखंड बिचपुरी के अलबतिया स्थित विद्यालय के प्रधानाचार्य नेत्रपाल सिंह की पुत्री हैं। मूल रूप से ग्राम पनवारी निवासी अंजली अपने गांव से बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल करने वाली पहली अभ्यर्थी बताई जा रही हैं। ये भी पढ़ें -UP:अपनों ने मोड़ा मुंह, दोस्त ने निभाया आखिरी फर्ज; 70 लाख के कर्ज में डूबे कारोबारी की दर्दनाक कहानी
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 23, 2026, 10:17 IST
BPSC 70th Final Result: पहले ही प्रयास में फतह, अंजली चौधरी बनीं मिसाल; परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर #CityStates #Agra #UttarPradesh #Achhnera #AnjaliChaudhary #Bpsc #FirstAttemptSuccess #PanwariVillage #Shastripuram #NetrapalSingh #DaulatRamCollege #LadyShriRamCollege #AgraGirl #SubahSamachar
