Meerut News: विजयपाल सांवरिया हुए सम्मानित
मेरठ। रुड़की रोड पर कृष्णा नगर स्थित संजय पब्लिक इंटर कॉलेज के वार्षिक समारोह में रविवार को राजस्थानी लोक कलाकार विजयपाल सांवरिया को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. ममता शर्मा, विशाल आर्ट ग्रुप के डायरेक्टर टीसी गौतम एवं राजवीर सिंह डांगी ने सामाजिक सेवा, युवा मार्गदर्शन और लोक कला के संरक्षण के लिए उन्हें सम्मान प्रदान किया। सांवरिया ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में लक्ष्य पाने में गुरुजनों और अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस अवसर पर अनिल राघव, विशाल मान, अंजना गिल, भूरा ढोलकिया, फरमान आदि मौजूद रहे। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Dec 07, 2025, 18:10 IST
Read More:
Vijaypal Sanwaria was honored
Meerut News: विजयपाल सांवरिया हुए सम्मानित #VijaypalSanwariaWasHonored #SubahSamachar
