विजय वर्मा ने साझा किया सनी देओल के साथ काम करने का अनुभव, आगामी फिल्म एंटनी को लेकर कही ये बात

विजय वर्मा इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म मटका किंग को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच एक्टर ने अपनी आगामी फिल्म एंटनी को लेकर बात की। साथ ही उन्होंने फिल्म में अपने को-एक्टर सनी देओल के बारे मेंभी अपनी राय रखी। उन्होंने सनी देओल को सबसे सौम्य और स्नेही व्यक्तित्व वाला बताया। सनी देओल के साथ काम करने को उत्सुक हैं विजय पीटीआई के साथ बातचीत में विजय वर्मा ने अपनी आगामी फिल्म एंटनी के को-एक्टर सनी देओल को लेकर कहा कि मैं अच्छी तरह जानता हूं कि ढाई किलो का हाथ लगने पर कैसा लगता है। वह हमारे सबसे प्यारे, सौम्य, विनम्र और स्नेही व्यक्तित्व हैं। विजय ने देओल की दामिनी के मशहूर डायलॉग को दोहराते हुए कहा, इसी संवाद ने एक्शन हीरो के रूप में उनकी छवि को और मजबूत किया। फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी न देते हुए विजय वर्मा ने कहा कि यह एक दिलचस्प कहानी है। मैं उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 18, 2026, 17:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




विजय वर्मा ने साझा किया सनी देओल के साथ काम करने का अनुभव, आगामी फिल्म एंटनी को लेकर कही ये बात #Bollywood #International #National #VijayVarma #SunnyDeol #Antony #VijayVarmaInAntony #VijayVarmaOnSunnyDeol #VijayVarmaWorkingWithSunnyDeol #VijayVarmaSunnyDeolInAntony #SubahSamachar