'राणाबली' के सेट पर भीड़ में घिरे विजय-रश्मिका, प्रोटेक्टिव हसबैंड बने एक्टर; वायरल हो रहा कपल का वीडियो
हाल ही में अपनी शादी के एक महीने पूरे होने पर विजय और रश्मिका मंदाना ने अपनी शादी से जुड़ी तस्वीरें शेयर की थी। अब वे अपनी फिल्म की तैयारियों में जुट गए हैं, लेकिन सेट से इस बीच ऐसी तस्वीरें सामने आई कि एक बार फिर कपल सुर्खियों में आ गए हैं। कपल का वीडियो वायरल दरअसल, दोनों अपनी शादी के एक महीने पूरे होने के मौके पर सेट पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें देखने के लिए भारी संख्या में फैंस जमा हो गए। देखते ही देखते भीड़ इतनी बढ़ गई कि माहौल थोड़ा बेकाबू हो गया। ऐसे में विजय ने तुरंत हालात संभाले और एक प्रोटेक्टिव पति की तरह रश्मिका को भीड़ से बचाते नजर आए। वीडियो में देखा जा सकता है कि वो रश्मिका को अपने करीब रखते हुए उन्हें सुरक्षित बाहर निकालते हैं, जबकि फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। View this post on Instagram A post shared by Anantapur_diaries (@atp_diaries)
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 27, 2026, 17:04 IST
'राणाबली' के सेट पर भीड़ में घिरे विजय-रश्मिका, प्रोटेक्टिव हसबैंड बने एक्टर; वायरल हो रहा कपल का वीडियो #Bollywood #National #RashmikaMandanna #VijayDeverakonda #VijayRashmikaOneMonthAnniversary #VijayRashmikaWedding #VijayRashmika #VijayRashmikaMovie #Ranabali #RanabaliMovie #SubahSamachar
