बिक्रम मजीठिया केस में विजिलेंस का फाइनल चालान पेश, 736 करोड़ की संपत्ति का जिक्र
पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बुधवार को मोहाली की अदालत में फाइनल चालान पेश कर दिया। चालान में कुल 13 आरोपियों को नामजद किया गया है। इसके अलावा कुछ कंपनियों को भी आरोपी पक्ष के तौर पर शामिल किया गया है। मामले में संपत्ति का आंकड़ा भी पहले के मुकाबले बढ़ा है। पहले चालान में करीब 700 करोड़ रुपये की संपत्ति का जिक्र था, जबकि अब यह आंकड़ा बढ़कर करीब 736 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। मामले की जांच के दौरान विजिलेंस ने संपत्तियों, वित्तीय लेन-देन और आय के स्रोतों से संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल की। इस केस में पहले भी बड़ी संख्या में दस्तावेज अदालत में पेश किए जा चुके हैं। अब तक दाखिल चालानों और संबंधित दस्तावेजों के कुल पन्नों की संख्या करीब 52 से 53 हजार बताई जा रही है। फाइनल चालान पेश होने के बाद मामले में जांच से जुड़े दस्तावेजों और आरोपों का विस्तृत रिकॉर्ड अदालत के समक्ष आ गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 29, 2026, 11:20 IST
बिक्रम मजीठिया केस में विजिलेंस का फाइनल चालान पेश, 736 करोड़ की संपत्ति का जिक्र #CityStates #Chandigarh-punjab #VigilanceFilesFinalChallanInBikramMajithiaC #MentionsAssetsWorthRs736Crore #बिक्रममजीठियाकेसमेंविजिलेंसकाफाइनलचालानपेश #736करोड़कीसंपत्तिकाजिक्र #SubahSamachar
