Rohtak News: शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए चलाया विद्या दान अभियान

रोहतक। रोटरी क्लब ऑफ रोहतक नेक्स्ट ने बुधवार को शिक्षा भारती स्कूल में विद्यादान अभियान चलाया। क्लब के अध्यक्ष अतुल बंसल ने अन्य पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत क्लब 26 जरूरतमंद विद्यार्थियों की वार्षिक फीस का खर्च वहन करेगा।इनमें 15 छात्र और 11 छात्राएं शामिल हैं। क्लब का उद्देश्य है कि आर्थिक अभाव के कारण कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। अपूर्व नरूला ने अभियान के लक्ष्यों और क्लब की अन्य सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी। स्कूली विद्यार्थियों ने मोबाइल और सोशल मीडिया के बढ़ते उपयोग के दुष्प्रभावों पर एक लघु नाटक प्रस्तुत किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 08, 2026, 19:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए चलाया विद्या दान अभियान #VidyaDaanAbhiyanLaunchedToPromoteEducation #SubahSamachar