जालंधर में डीएवी कॉलेज के पास 18 वर्षीय जेप्टो डिलीवरी बॉय की हादसे में मौत

जालंधर में एक हृदयविदारक सड़क हादसे में 18 वर्षीय जेप्टो डिलीवरी बॉय की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा डीएवी कॉलेज के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दोपहिया वाहन सवार युवक की जान चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक डिलीवरी का काम कर रहा था और उसके पास से जेप्टो का बैग बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मारी, जिससे युवक सड़क पर गिर गया। इसके बाद ट्रक के पहिए उसके सिर के ऊपर से गुजर गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक तथा बाइक को कब्जे में ले लिया। ट्रक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच अधिकारी ने पुष्टि की कि मृतक की पहचान 18 वर्षीय उज्जवल के रूप में हुई है, जो डिलीवरी देकर लौट रहा था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, उज्जवल भगत सिंह कॉलोनी के पास स्थित जेप्टो स्टोर में कार्यरत था। हादसे के समय ट्रक चालक ने पहले बाइक को साइड मारी और फिर वाहन को नियंत्रित न कर पाने के कारण युवक को रौंदता हुआ आगे बढ़ गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भिजवा दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 14, 2026, 15:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


जालंधर में डीएवी कॉलेज के पास 18 वर्षीय जेप्टो डिलीवरी बॉय की हादसे में मौत #SubahSamachar