बठिंडा में ड्रेन नाले में कत्ल कर फैंका युवक का शव तथा बाइक, एक सप्ताह पहले हुआ था लापता

बठिंडा के कोटफत्ता में युवक की हत्या कर उसका शव तथा बाइक ड्रेन नाले में फेंक दिया गया। मृतक युवक एक सप्ताह पहले लापता हुआ था। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर दो युवकों को गिरफ्तार कर कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है। एक सप्ताह बाद शव को गली-सड़ी अवस्था में समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा की टीम ने ड्रेन नाले से बाहर निकाला। युवक का शव में लाखों कीड़े पड़ चुके थे तथा चेहरा पिंजरनुमा बन चुका था। बठिंडा के कोटफत्ता के रहने वाले गुरजीत सिंह का 18 वर्षीय बेटा अमरीक सिंह उर्फ विक्की सिंह 23 मई से लापता था। कोटफत्ता के ड्रेन नाले में शव तथा थोड़ी दूरी पर बाइक पड़ा होने की सूचना मिलते ही थाना कोटफत्ता पुलिस तथा समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी की टीम मौके पर पहुंची। ड्रेन नाले में पड़े युवक के बाइक तथा नाले में ही थोड़ी दूरी पर पड़े युवक के गले-सड़े शव को बाहर निकाला। वहीं, थाना कोटफत्ता पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। जिससे पता चला कि मृतक युवक कोटफत्ता के ही दो अन्य युवकों के साथ 23 मई को देखा गया था जो युवक चिट्टे का नशा करने के आदि थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उन पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की प्राथमिक कार्यवाही के बाद संस्था सदस्यों ने शव को ड्रेन नाले से बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 31, 2026, 14:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


बठिंडा में ड्रेन नाले में कत्ल कर फैंका युवक का शव तथा बाइक, एक सप्ताह पहले हुआ था लापता #SubahSamachar