मेले में विवाद के बाद युवक को मारी गोली, VIDEO
शहर कोतवाली क्षेत्र के ककरहटा गांव के पास मंगलवार की रात मेले में हुए विवाद के बाद एक युवक को गोली मार दी गई। गोली ककरहटा गांव निवासी निखिल यादव (18) की दाहिनी जांघ में लगी। घटना के बाद घायल युवक को परिजन और ग्रामीण उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। घायल के पिता इंद्रदेव यादव ने गांव के पास रहने वाले युवक पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 08:24 IST
मेले में विवाद के बाद युवक को मारी गोली, VIDEO #SubahSamachar
