सब्जी खरीदकर लौट रहे युवक से मनबढ़ों ने की मारपीट, प्राथमिकी दर्ज; VIDEO

कोपागंज थाना क्षेत्र के शाहजादी माता स्थान के समीप मंगलवार रात चेरूइया निवासी कमलेश यादव से पांच अज्ञात मनबढ़ों ने मारपीट कर उसे घायल का दिया।इस घटना के संबंध में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार कमलेश यादव ने बताया कि मंगलवार रात करीब नौ बजे बाइक से साग-सब्जी लेकर अपने घर जा रहा था। जब वह शाहजादी माता स्थान के पास पहुंचे तो सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति ने उन्हें हाथ देकर रोका। कमलेश ने जैसे ही बाइक रोकी, उक्त व्यक्ति ने बाइक की चाबी निकाल ली। वह कुछ समझ पाता जब तक इसी दौरान पीछे से चार-पांच अज्ञात नकाबपोश युवक पहुंच गए और कमलेश पर हमला कर दिया। बदमाशों ने धारदार हथियार से उनकी गर्दन पर वार कर घायल कर दिया तथा जेब में रखी नकदी और मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए।इस संबंध में कोपागंज थाना प्रभारी रविंद्रनाथ राय ने बताया कि मामला संज्ञान में हैं, जांच की जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 31, 2026, 14:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


सब्जी खरीदकर लौट रहे युवक से मनबढ़ों ने की मारपीट, प्राथमिकी दर्ज; VIDEO #SubahSamachar