बुलंदशहर में युवक की हत्या, सड़क पर शव रख ग्रामीणों ने जीटी रोड पर लगाया जाम
बुलंदशहर में युवक की हत्या, सड़क पर शव रख ग्रामीणों ने जीटी रोड पर लगाया जाम। बुधवार तड़के मन्दिर पूजा कर घर लौट रहे अनिल भाटी नाम शख्स की गोली मारकर बदमाशों ने कर दी थी हत्या। निर्मम हत्या से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के परशुराम चौक पर लगाया जाम। आक्रोषित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर उग्र प्रदर्शन कर धरना शुरू किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई में तेजी लाने की मांग भी की। सड़क जाम होने से सिकंदराबाद में लगा भीषण जाम, यात्री हुए हलकान। जाम लगाने की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने में जुटे। बुलंदशहर की सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र का मामला
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 04, 2026, 23:58 IST
बुलंदशहर में युवक की हत्या, सड़क पर शव रख ग्रामीणों ने जीटी रोड पर लगाया जाम #SubahSamachar
