नाबालिग से बात कराने की जिद में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, VIDEO
कोतवाली क्षेत्र के देवडीह गांव में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब लड़की से बात कराने की मांंग को लेकर एक युवक 33 हजार केवी के बिजली टावर पर चढ़ गया। बात न होने पर जान देने की बात कहने लगा। नीचे उतरने से इनकार कर दिया। युवक की पहचान देवडीह निवासी मिथुन राजभर पुत्र रामजी राजभर के रूप में हुई। करीब दो घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने सूझबूझ से काम लेते हुए युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 19, 2026, 12:39 IST
नाबालिग से बात कराने की जिद में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, VIDEO #SubahSamachar
