सोनीपत में प्रेम प्रसंग के शक में युवक की पीटकर हत्या
सोनीपत के गांव जठेड़ी में किराए पर रह रहे युवक की प्रेम प्रसंग के शक में लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। युवक के पिता का आरोप है कि आरोपी पक्ष ने पहले बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी और वारदात के बाद कॉल कर कहा कि उनके बेटे को खत्म कर दिया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 28, 2026, 08:36 IST
सोनीपत में प्रेम प्रसंग के शक में युवक की पीटकर हत्या #SubahSamachar
