मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र देने के लिए घर से पैदल निकला युवक
दूसरी भूमि में मिट्टी खनन की अनुमति लेकर बरईगढ़ झील किनारे की बंजर और ग्राम समाज की भूमि में बीते 3 महीने में अवैध खनन कर माफियाओं ने प्राकृतिक सुंदरता नष्ट कर दी है। जिला प्रशासन के आदेश पर राजस्व लेखपाल ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अवैध खनन करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस कार्रवाई से असंतुष्ट होकर मङेपुर गांव निवासी अंकुर शुक्ला मुख्यमंत्री को हाथों हाथ शिकायत पत्र देने के लिए रविवार सुबह घर से पैदल ही निकले हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 01, 2026, 15:03 IST
मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र देने के लिए घर से पैदल निकला युवक #SubahSamachar
