यूरिया-डीएपी का अनियंत्रित और असंतुलित इस्तेमाल हाथरस की मिट्टी को कर रहा बीमार

एक के बाद एक फसल और पैदावार बढ़ाने के लिए बेतहाशा रासायनिक खाद के प्रयोग से मिट्टी की उर्वरता कम हो रही है। कृषि विभाग की वर्ष 2025-26 की न्यूट्रिएंट इंडेक्स रिपोर्ट के अनुसार हाथरस जिले की मिट्टी बीमार हो चुकी है। सभी सात ब्लॉकों की मिट्टी में मुख्य पोषक तत्व नाइट्रोजन और पोटाश की भारी कमी पाई गई है। फॉस्फोरस का स्तर मध्यम है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि खेतों में केवल यूरिया और डीएपी का अनियंत्रित और असंतुलित इस्तेमाल करने के कारण मिट्टी की सेहत बिगड़ रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 16, 2026, 13:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


यूरिया-डीएपी का अनियंत्रित और असंतुलित इस्तेमाल हाथरस की मिट्टी को कर रहा बीमार #SubahSamachar