यूपी बोर्ड परीक्षा: सुबह से केंद्रों पर उमड़ा उत्साह, सख्त निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा
गोंडा जिले में बुधवार से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच शुरू हो गई। पहले दिन हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह सात बजे से ही छात्र-छात्राएं परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले सघन तलाशी ली गई। गांधी विद्यालय रेलवे कॉलोनी में पुलिस बल की मौजूदगी में परीक्षार्थियों की चेकिंग के बाद ही अंदर जाने दिया गया। केंद्र व्यवस्थापकों मेजर राजेश द्विवेदी स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की नकल सामग्री या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं है। जिले के 151 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 97 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। प्रशासन की ओर से तीन स्तर के कंट्रोल रूम के माध्यम से निगरानी की जा रही है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे सक्रिय हैं और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। केंद्रों के बाहर अभिभावकों की भी भीड़ नजर आई। कई परीक्षार्थियों ने बताया कि वे समय से पहले केंद्र पहुंच गए थे ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 18, 2026, 09:20 IST
यूपी बोर्ड परीक्षा: सुबह से केंद्रों पर उमड़ा उत्साह, सख्त निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा #SubahSamachar
