VIDEO: यमुना एक्सप्रेसवे पर मुठभेड़, दिल्ली पुलिस के दरोगा को लगी गोली

मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्रांतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया,जब दिल्ली पुलिस की हिरासत में जा रहा 118 मुकदमों का आरोपी बाथरूम जाने के बहाने पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भागने लगा। आरोपी ने कांस्टेबल की सर्विस पिस्टल छीनकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में दिल्ली पुलिस के उपनिरीक्षक के बाजू में गोली लग गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिसके बाद उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया। घायल दरोगा और आरोपी को नौहझील सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल मथुरा रेफर किया गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 12, 2026, 13:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: यमुना एक्सप्रेसवे पर मुठभेड़, दिल्ली पुलिस के दरोगा को लगी गोली #SubahSamachar