यह देश सनातनियों का... सभी को सनातन की जय जयकार करनी होगी: स्वामी कैलाशानंद

निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज ने कहा कि यह देश सनातनियों का है और सभी को सनातन की जयजयकार करनी होगी। राष्ट्रध्वज और भगवा ध्वज के नीचे झुकना होगा। यह देश ऋषियों का था। इस देश में न कोई मस्जिद थी और न किसी धर्म का कोई स्थल था। सभी ने मंदिरों की भूमियों पर अतिक्रमण कर अपने धर्मस्थल बनाए हैं। बृहस्पतिवार को स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज गांव ऐंचोड़ा कंबोह में चल रही सात दिवसीय श्री कल्कि कथा में शामिल होने के लिए पहुंचे। श्री कल्कि कथा तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य महाराज द्वारा की जा रही है। स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज ने एक सवाल के जवाब में कहा कि देश में सनातन की लहर है। सभी को सनातन अपनाना चाहिए। जो अपना नहीं सकते वो सनातन का सम्मान करें। श्री कल्कि महोत्सव को लेकर कहा कि कलियुग में राक्षसों और दुष्टों का अंत करने भगवान कल्कि आयेंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 04, 2025, 19:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


यह देश सनातनियों का सभी को सनातन की जय जयकार करनी होगी: स्वामी कैलाशानंद #SubahSamachar